ज़िंदगी में एक वक्त ऐसा आता है तब लगता है कि अब ज़िंदगी में कभी किसी दिन ऐसा आयेगा कि सब कुछ ठीक हो जायेगा सारी परिस्थितियाँ सारे हालत मेरे अनुकूल हो जाएंगे जो ज़िंदगी बहुत ही सरल और आसान हो जाएगी बचपन की तरह जो कि सिर्फ़ एक खिलौने से बहल जायेगी लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है जिंदगी पल पल नई नई दुश्वारियां नई नई परेशानियां लाती है और हम यूं ही उनमें उलझे रहते है और एक दिन ज़िंदगी हमें जीकर चली जाती है।