あらすじ
आख़िरी मुलाक़ात बड़ी कठिन होती है बहुत ही मुश्किल होती है अपने जज़्बातों को संभालना, अपने आसुओं को रोकना, मन के भावों को दबाना कोई सरल काम तो नहीं होता पर किसी किसी की ज़िंदगी में ऐसा अवसर आ जाता है जब उसे अपने सबसे प्रिय शख्स से आख़िरी मुलाक़ात करना पड़ती है वो अंदर ही अंदर जार जार रोता है बस किसी तरह अपने आप को शांत रखने की कोशिश करता है मिलने वाला भी शायद इस बात को समझता है लेकिन वो शायद वक्त और हालात के हाथों मजबूर होकर कुछ भी नहीं कर पाता मात्र मूकदर्शक बन कर सब देखता रहता है और फ़िर इस आख़िरी मुलाक़ात के बाद बिना मुड़े वापिस लौटना बहुत सख़्त निर्णय होता है।
ISBN: 9789369769490ASIN: 9369769498