あらすじ
A lullaby is a delicate weave of just two syllables, yet it carries the weight of an entire life. It acts like a plaster of values that shapes the walls of life, making them smooth, beautiful, and strong. A lullaby gives definite shape to a person’s whole life. It is a gift of folk literature, while cultured lifestyle is a gift of lullabies, as they outline the future of a child’s life. To create a lullaby, one does not need the heart of a poet but the heart of a mother. In a way, lullabies are treasures of dreams—visible before us, yet impossible to hold in our hands. They express the love and joy of blood relationships and emotional bonds, and no one is untouched by them—from king to common man. This collection of children’s poems reflects the same background. To prevent this cultural heritage from disappearing, continuous creativity in this direction is essential. Most of the lullabies in this book have already been published in magazines and broadcast on All India Radio. Along with these lullabies, the book also includes the popular children’s story “Chinti Aur Hathi,” a unique tale of friendship that holds a special place in children’s literature and is no less beloved than a lullaby. लोरी दो अक्षरों का ताना-बाना है, जिस पर पूरे जीवन का दारोमदार है, जो संस्कार के प्लास्टर से जीवन की दीवारों को सुगढ़, सुंदर तथा टिकाऊ बनाने में सक्षम है। लोरी पूरे जीवन को निश्चित आकार देती है। यह लोक साहित्य की देन है जबकि संस्कृत जीवन-पध्दति लोरी की देन है, जो बच्चों के भविष्य-जीवन की रूपरेखा निर्धारित करती है। लोरी के लिए कवि-हृदय नहीं, मातृ-हृदय की जरूरत होती है। एक तरह से देखें, तो लोरियां सपने की संपत्ति होती हैं, जो सामने तो होती हैं लेकिन हाथ नहीं आतीं। खून के रिश्ते या बंधन के सुख की अभिव्यक्ति ही लोरियां हैं, जिनसे राजा से रंक तक कोई अछूता नहीं है। इस बाल काव्य संग्रह की लोरियों की रचना में यही पृष्ठभूमि दिखती है। हमारी ये सांस्कृतिक विरासत लोप न हो जाए, इस दिशा में सतत रचनात्मकता जरूरी है। पुस्तक की अधिकांश लोरियां पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा आकाशवाणी से प्रसारित हो चुकि हैं। इन लोरियों के साथ बच्चों में लोकप्रिय “चींटी और हाथी” की बेमिसाल दोस्ती की कथा भी जोड़ी गई है, जिसका बाल साहित्य में अलग स्थान है, जो बच्चों की पसंद में किसी लोरी से कम महत्वपूर्ण नहीं है।