あらすじ
काव्यसंग्रह 'स्याही' अधिकांशतः चिट्ठी से लेकर सोशल मीडिया नोटिफ़िकेशन्स तक के ज़माने के जज़्बात और मोहब्बत बयां करने के अंदाज़ की विस्तृत रूप से चर्चा करती है और कई युगों को आपस में जोड़ती है ︱ प्रकृति ‑ सौंदर्य और जीवन के सामानांतर इसकी महत्ता को समक्ष रखते हुए , इस संग्रह में शामिल की गई कई कविताएँ इस लोक से उस लोक के सामंजस्य को स्थापित करती हैं ︱ सामाजिक और शारीरिक बंधनों से परे , ये कविताएँ अलौकिक प्रेम और प्रेम में अमरत्व को प्राप्त करने की गहराईयों को दर्शाती हैं ︱ ये कविताएँ , प्रेम में बौद्धिक और आत्मिक विकास की ओर प्रगतिशील रहने की बात करती हैं ︱ यह कहानियाँ किसी एक की नहीं , ये हर एक की कहानियाँ हैं ︱ सरल भाषा का प्रयोग और विस्तृत विषयों पर किए गए कार्य , इस संग्रह को हर पीढ़ी की मनःस्थिति से जोड़ने की क्षमता रखते हैं ︱ इस क़िताब में शामिल किए गए सभी फ़ोटोग्राफ़्स कवयित्री की हीं कलाकृतियाँ / पेंटिंग्स हैं या उनकी हीं इमेज गैलेरी से ली गई उनकी हीं क्लिक की हुई तस्वीरें हैं ︱ The collection of poetries entitled ‘Syaahi’ majorly talks about emotions throughout the different time periods, starting from letters to social media notifications; the changing ways to express these emotions over the time; and unites different eras together. Many poetries included in this collection reflects beauty of nature and its simultaneity with life while establishing a harmonious relationship between two different realms. Far away from social and physical bondage, these poetries talk about eternal love; and its manifestation as immortal. It suggests about the continuity of intellectual and spiritual growth in love. It is not the story of any one; but it is the story of one and all. The use of simple language and vast variety of subjects worked upon makes this collection to be able to connect with the state of mind of all the generations. All the photographs taken in the book are original artworks/paintings of the poetess or an image taken from her image gallery and they are clicked by her.