あらすじ
आपबीती कहानी संग्रह की ऐसी किताब है, जिसके हर एक शब्द, हर एक पन्ने और हर एक कहानी से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। जीवन के अधिकतर पहलुओं को दिखाती हुई यह किताब मानस जीवन का प्रतिबिंब प्रतीत होती है। इस किताब के हर पात्र और उनकी भिन्न-भिन्न कहानियों से हमें जीवन में आने वाली सुखद और दुखद घटनाओं के अनुभवों का एहसास होता है। पाठक इसे पढ़ते हुए अपने आम जीवन और उनसे जुड़े अनुभवों को इन कहानियों तथा उनके पात्रों से जोड़ पाएँगे। इस किताब की हर एक कहानी एक नए दृष्टिकोण को दिखाती है और जीवन के उतार-चढ़ाव में संयम और समझदारी के साथ चलने की प्रेरणा देती है। आम लोगों के जीवन से जुड़ी कठिनाइयों, उनके संघर्ष और उनकी सफलता की कहानियों से जीवन कौशल का ज्ञान देती, यह किताब पाठक के मानस पटल पर अपनी छाप अवश्य छोड़ेगी।
ISBN: 9789360456757ASIN: 9360456756