यह पुस्तक 'संतान दीपिका' मानवसृष्टि मे संतति सुख की अवधारणा को ज्योतिषि के नजरिए से परत दर परत उजागर करने के उद्देश्य से वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों को लेखक द्वारा अनेक स्त्री पुरूष (जातक) कुंडलीयो पर लागू कर उनके समग्र अध्ययन एवं शोध सहित लिखी गई है । पुस्तक मे संतति का विविध स्तर पर विवरण - गर्भधारण, गर्भपात, ज्योतिषिय सूत्र, संतानोंत्पत्ति समय, संतान सुख, निसंतान, विलंब से संतान, संतान का क्षय, संतान शाप, योग्य/अयोग्य संतान संतान हेतु चिकित्सक उपचार इत्यादि का निरूपण कुंडलीयो की विवेचनाओ सहित समाविष्ट है ।