あらすじ
किसी भी छोटे से शहर को लें, या चाहें तो दिल्ली या मुंबई या कोलकाता की किसी कचहरी या कलेक्टर के दफ्तर का बाहरी हिस्सा देखें, आपको एक या दो ऐसे टी-स्टॉल मिल जाएंगे, जहां दुनिया भर के लोग चाय पीने आते हैं। ऐसे ही एक टी-स्टॉल से 'भारत कैफे' का खाका बना है, जो पेड़ के नीचे बना है। इस किताब में हमारे आसपास की दुनिया है, हमारे इदर्गिर्द घूमते किरदार हैं, हमारे दिनों में जो घटित हो रहा है, वही सब मौजूद है। व्यंग्यात्मक रिपोर्ताज शैली में इसके दो मुख्य किरदार बहुत कुछ कहते जाते हैं। अमीर हिंदुस्तानी उर्फ अतरंगी भाई और मेरे याने खोजी पत्रकार विशद के बीच दिनों-महीनों जो बातें होती रहीं, वे किताब में दर्ज हुईं। ये बातें रोचक, ज्ञानवर्धक, मार्गदर्शक हैं। सच को सच कहने का दुस्साहस करती हैं। सामने वाले का कान पकड़ कर गलती का अहसास करवाती हैं। बस यही है आतरंगी भाई का सार-संसार। अतरंगी और विशद के बीच जारी बहस और मुद्दे भूत, भविष्य, वर्तमान से आते हैं। वे राजनीति, समाज, देश, विदेश, कानून, अधिकारों, जैसे विषयों में हर काल-परिस्थिति-क्षेत्र की बात करते हैं। उनकी चिंताएं शाश्वत हैं। अतरंगी भाई का अलबेला किरदार आपको बड़े ही मजेदार तरीके से देश-काल-परिस्थितियों की बहस में उलझाते हुए, देश और देशवासियों के लिए आतिशी शीशे से देखने के लिए मजबूर करता है। उनके नजरिए के मद्देनजर आप भी बहस में शामिल होना चाहते हैं, तो स्वागत है। . Take any small town, or even step outside a courthouse or a district collector’s office in Delhi, Mumbai, or Kolkata—you will inevitably find a tea stall or two, bustling with people from all walks of life. It is from such a tea stall, nestled under the shade of a tree, that the 'concept of ‘Bharat Café’ was born'. This book is a 'reflection of the world around us', an intimate portrait of the characters we encounter daily, and a chronicle of events shaping our lives. Written in a 'satirical reportage style', the book revolves around two central characters whose dialogues 'resonate with sharp wit and unflinching honesty'. One is 'Ameer Hindustani', better known as 'Atarangi Bhai', and the other is the narrator—'Vishad, an investigative journalist'. Over days and months, their thought-provoking, entertaining, and often 'eye-opening conversations' unfold across these pages. These discussions dare to 'call a spade a spade', holding up a mirror to society, compelling the reader to confront uncomfortable truths. The debates between 'Atarangi and Vishad' transcend time, oscillating between 'past, present, and future', touching upon 'politics, society, national and international affairs, law, and human rights'. Their concerns are not fleeting; they are 'timeless, universal, and deeply relevant'. Atarangi Bhai, with his 'eccentric yet astute persona', masterfully entangles you in debates on the state of the nation and its people. His sharp observations serve as a 'fiery lens', urging the reader to view reality with newfound clarity. And if, after reading, you feel compelled to 'join the discussion', consider this an open invitation—'welcome to the world of Bharat Café!'