あらすじ
बिहार के एक छोटे से गांव में बारात सड़क पर निकल रही है। उसमें अश्लील भोजपुरी गाने पर तीन लड़कियां नाच रही हैं। भोंडे गाने डीजे पर बज रहे हैं, तीनों लड़कियां बेहद अश्लील तरीके से नाच रही हैं। बाराती-घराती उत्तेजित हो चले हैं। खुलेआम शराब पी जा रही है। चरस-गांजे के सुट्टे लगाए जा रहे हैं। कोई भी इन लड़कियों तक नहीं पहुंच पा रहा क्योंकि वे एक पिंजरे में कैद हैं। यह पिंजरा चार पहियों पर बना है, जो बारात के साथ सारे गांव का चक्कर लगा रहा। बिहार और उत्तरप्रदेश में हर छोटे-बड़े खुशी के मौके पर नाचा पार्टी याने ऑर्केस्ट्रा बुलाना और लड़कियों को नचाना फैशन बन गया है। अब तो धार्मिक उत्सवों और मौत पर दिए जाने वाले भोज के साथ ही शवयात्राओं में भी पिंजरा नाच आम हो चला है। आर्केस्ट्रा के नाच ने इन इलाकों में अपराध भी काफी तेजी से बढ़ाए हैं। एक तरफ जहां लड़कियों के अपहरम और तस्करी हो रही है, उन्हें जबरन नाचने-गाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, वहीं वेश्यावृत्ति में भी झोंका जा रहा है। डांसरों के साथ चिपक कर नाचने की जिद करने वालों की कोशिश कामयाब नहीं होती है, तो वे डांसर पर गोली चलाने में भी देर नहीं करते हैं। यह बिहार और उत्तरप्रदेश के ऑर्केस्ट्रा कारोबार की रोजाना घटने वाली सच्चाई है, जिससे कोई मुंह नहीं मोड़ सकता। इन डांस ऑर्केस्ट्रा में क्या नहीं होता। अपराध के तमाम रूप दिखाई देंगे, जो समाज के लिए मुश्किलात खड़े करते हैं। नाबालिग लड़कियों के सेक्स रैकेट चलाने के आरोप भी इन पर लगते हैं। बिहार की एंटी लीकर टास्क फोर्स अंग्रेजी और नेपाली शराब की बड़ी खेप ऑर्केस्ट्रा वालों से बरामद करती है। शादी के दौरान आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर विवाद आम हैं, मारपीट, दंगा और हत्याए रोजाना की बात हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते रहें लेकिन कोई कार्रवाई होती नहीं है। आर्केस्ट्रा संचालकों और नर्तकियों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़ंत भी आम है, उनमें मारपीट भी, और गोलीबारी भी आम हैं। जब डांसरों ने ऑर्केस्ट्रा संचालकों पर बलात्कार के केस दर्ज कराए, तो केस वापस न लेने पर हत्याएं आम हैं। सवाल उठता है कि मुंबई के डांस बारों पाबंदी लग दी, तो इन ऑर्केस्ट्रा पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई जाती है? न जाने कितने सवाल हैं, जो मन मथते हैं। सभी सवालों के जवाब इस किताब में मिलेंगे। ....In a small village in Bihar, a wedding procession moves along the road. Amidst the revelry, three young girls dance to lewd Bhojpuri songs blaring from the DJ speakers. Their movements are vulgar, provocative, and designed to entertain the intoxicated crowd of wedding guests and hosts alike. Alcohol flows freely, while marijuana and hashish smoke fill the air. Yet, no one can touch these girls—they are caged. A mobile enclosure mounted on four wheels, carrying them through the village, making its rounds with the wedding procession. In Bihar and Uttar Pradesh, hiring an orchestra group with female dancers has become a ritual at every celebration—be it a wedding, a religious festival, or even a funeral. The spectacle of caged dancers, known as Pinjra Naach (cage dance), has become commonplace, even at death feasts and last rites. The rise of these orchestras has fueled crime in the region. On one hand, girls are kidnapped and trafficked, forced into dancing and singing, and ultimately pushed into prostitution. On the other, audiences intoxicated by alcohol and desire refuse to take no for an answer. If a man fails to dance with a performer, he might just pull the trigger on her. This is the grim reality of the orchestra business in Bihar and Uttar Pradesh—a truth no one can ignore. These dance orchestras are hotbeds of crime, harboring everything from sex trafficking to illicit liquor trade. The Anti-Liquor Task Force of Bihar has confiscated large consignments of smuggled Nepali and foreign liquor from orchestra operators. Meanwhile, fights over song requests at weddings frequently escalate into brawls, riots, and murders. Complaints flood police stations, but action remains elusive. Even disputes between orchestra organizers and dancers over payment often turn violent, with beatings and gunfire becoming routine. And when dancers muster the courage to file rape cases against their employers, they are threatened with death unless they withdraw their complaints. The question then arises—if Mumbai’s dance bars could be banned, why are these orchestras still allowed to thrive? Why does the law turn a blind eye? There are countless questions that stir the conscience, and this book holds the answers to them all. ….



