あらすじ
प्राय: यह देखा जाता है कि पत्र- पत्रिकाओं में अंतरराष्ट्रीय; राष्ट्रीय तथा प्रांतीय राजनीति के बारे में काफी कुछ छपता रहता है; जहाँ पर भी दो-चार लोग मिल बैठते हैं; वहाँ राजनीति पर कमोबेश चर्चा हो ही जाती है लेकिन इन सबके बावजूद लोगों के पास राजनीति-विषयक तथ्यगत ठोस जानकारियाँ बहुत कम ही रहती हैं । ऐसी जानकारियाँ देनेवाली कोई प्रामाणिक और शोधपरक पुस्तक जल्दी कहीं मिल नहीं पाती । इसी अभाव को पूरा करने के लिए प्रस्तुत पुस्तक का प्रकाशन किया गया है । इसमें राजनीति-संबंधी तथा राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े शीर्षस्थ लोगों; घटनाओं और विषयों से संबंधित एक हजार तथ्यों को व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से और इस जिम्मेदारी के साथ कि इसमें जो कुछ भी हो; प्रामाणिक हो-पेश किया गया है । यह पुस्तक समाज के सभी वर्गों; विशेषकर राजनीतिज्ञों; प्राध्यापकों; पत्रकारों; शोधकर्ताओं; प्रतियोगी परीक्षार्थियों; छात्र- छात्राओं; प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के प्रतिस्पर्द्धियो आदि के लिए अत्यंत उपयोगी है ।
