あらすじ
‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक का लेखन एक वैचारिक क्रांति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विषय में अन्तरिक्ष में फैली भ्रांतियों को दूर करने का एक छोटा सा प्रयास है। इस पुस्तक में श्रीकृष्ण से पहले की 60 पीढ़ियों से लेकर बाद की दो पीढ़ियों का विवरण दिया है। पुस्तक में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की वास्तविक घटनाओं से लेकर उनके द्वारा ग्रहण की गई शिक्षाएं, वैज्ञानिक उपलब्धियां, मूल द्वारका तथा श्रीकृष्ण की दिनचर्या विशेष रूप से दी गई हैं। इतना ही नही एक तत्त्वद्रष्टा के तौर पर श्रीकृष्ण द्वारा युद्ध के मैदान दिया गया गीता का मूल उपदेश तथा 'विराट स्वरूप' का उल्लेख भी विस्तार से पुस्तक में दिया है। इस पुस्तक का दृष्टिकोण और क्लेवर श्रीकृष्ण के जीवन पर लिखी गई अभी तक की पुस्तकों से बिल्कुल अलग दिखाई देगा। यह एक अनुसंधानात्मक पुस्तक है, जिसमें लगभग दो दर्जन ग्रन्थों एवं पुस्तकों के संदर्भ श्रीकृष्ण की वास्तविकता को दर्शा रहे हैं। इस पुस्तक के लिखने में लगभग 40 महीने का समय लगा है। यह पुस्तक सभी आयु के लोगों द्वारा पठनीय है। यदि बच्चे इसका अध्ययन करेंगे तो इससे न केवल उनका चरित्र, चिंतन तथा चित्त की वृत्तियों का शौधन होगा बल्कि इससे विश्व का विशेष कल्याण होगा। The writing of the book 'Karmayogi Krishna' is a thought revolution and a small effort to remove the misconceptions spread in the space about the life of Lord Shri Krishna. This book has details of 60 generations before Shri Krishna and two generations after him. The book specially gives the real events of Shri Krishna's childhood pastimes, the teachings he received, scientific achievements, original Dwarka and the daily routine of Shri Krishna. Not only this, as a philosopher, the original sermon of the Gita given by Shri Krishna on the battlefield and the mention of his 'Virat Swaroop' have also been given in detail in the book. The approach and cleverness of this book will be completely different from the books written so far on the life of Shri Krishna. This is a research book, in which references of about two dozen texts and books are showing the reality of Shri Krishna. It took about 40 months to write this book. This book is readable by people of all ages. If children study it, it will not only improve their character, thoughts and mental attitudes, but it will also be beneficial to the world.












































































































