あらすじ
-''यदि तुझे लगता है कि मरदानगी दिखाने से कुछ होगा तो ले मैं यही करता हूँ।'' हरखू ने भी चीखकर कहा। इसी के साथ छपाक की आवाज हुई और बीसियों कण्ठ चीख पड़े- ''अरे क्या करता है हरखू? मरने वाले के साथ मरा नहीं जाता।'' लेकिन तब तक हरखू काले अंधकार में पागल शिकारी की तरह चक्कर काटते हुए पानी के साथ वेग पूर्वक बह गया था। -''हाय-हाय ये मैंने क्या कर डाला?'' और भी जोर से बिलख उठी रतिया। -''पागल औरत इसी तरह अपना घर बरबाद करती है।'' वृद्ध जोगिन ने बिफर कर रतिया की प्रताड़ना की। -''एक तो मौत सिर पर खड़ी है और उस पर जोगियों की मत मारी गयी है जो जान बचाने की चिंता न करके इस तरह आपस में लड़ रहे हैं।'' वृद्ध जोगिन के पति ने जोगियों की वर्जना की।
ISBN: 9788193382998ASIN: 8193382994



