あらすじ
मुश्किल होता हैं सुनना अपने दिल कि पुकार, अक्सर अपने जज़्बातों को नहीं पाते हम संभाल। कुछ दर्द होते हैं सीने में, जो बहुत दर्द देते हैं जीने में, फिर भी जीना पड़ता है, इस जहर को हंस कर पीना पड़ता है। ऐसे ही कुछ एहसास जो एक दिल कि पीड़ दूसरे दिल तक पहुँचाते हैं, जो राज-ए-दिल अपना सबको बताते हैं। दिल से निकला ये हर अल्फ़ाज़, बन सकता हैं आप के भी दिल कि आवाज। कहीं यहा प्यार का इजहार हैं तो कहीं उसी प्यार से इंकार, कहीं उस रब में आस्था हैं तो कहीं कठिन लगता जीवन का रास्ता है। कहीं दिल में छिपा दर्द हैं तो कहीं ज़िंदगी ही बनी सरदर्द है, कहीं ज़िंदगी में फूल हैं तो कहीं किसी से उम्मीद रखना ही भूल है। यही हैं दिल की दिल तक, जिसमें हैं आज और हमारा गुज़रा हुआ कल।
ISBN: 9789395875943ASIN: 9395875941

