परदे के दूसरी तरफ़ एक अलग ही दुनिया है, इतनी नयी और रोमांच से भरपूर कि उसे छूने और उसके पीछे भागने का मन करता है। इस दुनिया में सही या गलत कुछ भी नहीं है, जो है वो है आपकी सोच और दुनिया को देखने का अन्दाज़। इस तरह रंग, रोमांच, रूह और जिस्म की सिलवटों को बुनते-रचते हुए कुछ किरदार निकले और कुछ कहानियाँ। आग है, चाहे तो बुझाइए या फिर जलने दीजिए...