ऑस्ट्रेलिया के आदिवासियों में भारत की तरह अपने पूर्वजों के लिए आदर का भाव देखा जाता है। उनका विश्वास है कि पूर्वजों की आत्माओं ने ही सृष्टि की हर वस्तु का निर्माण किया है। सृष्टि का प्रारम्भ, जिसे वे स्वप्नकाल या Dreamtime या Dreaming कहते है। ये कहानियाँ पञ्चतंत्र की कहानियों से मिलती-जुलती हैं, क्योंकि दोनों में ही पशु पक्षियों के माध्यम से शिक्षा दी गई है। कैसे हम अपने बुजुर्गों की आज्ञा मानें और कैसे उनकी इज़्ज़त करें, ये बातें भी इन कहानियों में बताई गई है। प्रकृति हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, वो हमें जीना सिखाती है, उसे भारत में भी देवी और देवता का दर्ज दिया गया है और एबोरीजनल कहानियों में भी उन्हें देवता या शक्ति माना जाता है। ये ड्रीमटाइम कहानियाँ पाठकों को ऑस्ट्रेलिया की आदिवासी जनजाति के विश्वासों और संस्कृति से परिचित कराएंगी।
ISBN: 9789371220996ASIN: 9371220996
RekhaRajvanshiの他の書籍
あなたへのおすすめの本
Australiya Ki Aadivasi Lok Kathayen (ऑस्ट्रेलिया की आदिवासी लोककथाएँ)