あらすじ
चिरंजीवी भवः 2 नरेश मधुकर द्वारा लिखी गई बेस्टसेलर चिरंजीवी भव: शृंखला का दूसरा भाग है . यह एक साइंस फिक्शन एडवेंचर है। जो आपको एक आश्चर्यों से भरी ऐसी दुनिया की कुंजी देती है, जो आपको हिंदू पौराणिक कथाओं में सात चिरंजीवियों के अस्तित्व और उनकी खोज पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर देगी। यह कहानी पौराणिक कथाओं और विज्ञान के बीच एक ऐसा सेतु है, जो ईश्वर की दिव्य शक्ति में आपके विश्वास को और मजबूत करेगी। और आपको हमारी पौराणिक कथाओं की प्रासंगिकता पर गर्व महसूस करने का मौका भी देगी । कहानी का नायक एक वैज्ञानिक है, जो व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा है। फिर भी अपने दिवंगत पुरातत्वशास्त्री पिता की खोज डायरी से प्रेरित होकर, मानव सभ्यता के लिए अमरता पाने का चिकित्सा समाधान खोजने के लिए, सात चिरंजीवियों के डी.एन.ए. नमूनों की खोज कर रहा है। इस खोज में वह अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। वह इस अभियान में कैसे और कितना सफल होता है, यह जानने के लिए आप उसके साथ रहस्य और रोमांच भरी इस यात्रा में इस किताब के माध्यम से जा सकते हैं।