あらすじ
अगर आप अपने और अपने समाज को जानने में जिज्ञासा रखते हैं तो ये पुस्तक आपके लिए जिंदगी की सबसे अनमोल उपहार साबित हो सकती है । समस्त संसार में अनेकों प्रकार की सामाजिक व्यवस्थाएं होती है। ये व्यवस्थाएं ही हमारी समाज को निरंतर चलाती आई है। उन्हीं व्यवस्थाओं में से एक शादी की व्यवस्था है। हर कार्य के पीछे कोई एक स्पष्ट कारण होता है। शादी करने न करने आदि के पीछे भी काफ़ी रोचक और बौद्धिक क्षमता का इतिहास रहा है। शादी क्या है ? आखिर इन्सान शादी करता क्यों है? ये व्यवस्था कहां से आई? किसने बनाई? वर्तमान में इसकी क्या स्थिति है? भविष्य में इसकी कैसी रूप देखने को मिलेगी ? इन्ही सारे सवालों को आधार मानकर इस पुस्तक को लिखी गई है जिसमें समाज के विभिन्न प्रकार के लोगों के विचारों को वर्णन किया गया है। इस विषय में प्रत्येक सामाजिक नागरिक को जानना अति आवश्यक है ताकि हमलोग अपने समाज को सकारात्मक रूप में देख पाएं।