あらすじ
जिंदगी हम सभी को बहुत सारे मीठे और कड़वे अनुभव देती है। यह अनुभव हमें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं और मनोबल को भी मजबूत करते हैं। 'रिहाई' में मैंने जिंदगी के उन्हीं अनुभवों को गजलों के माध्यम से आप तक पहुंचाने की कोशिश की है। मनुष्य एक भाव प्रधान प्राणी है और हम सभी के जीवन में मनोभावों की उथल-पुथल होती रहती है। मेरा प्रयास है कि मैं आपके हृदय और मस्तिष्क तक आप ही के अनुभवों का स्पंदन उत्पादित कर सकूं। कुल मिलाकर यह रचनाएं मेरे जीवन की ही नहीं संभवत हम सभी के जीवन का निचोड़ हैं।
ISBN: 9789359921723ASIN: 9359921726