あらすじ
अलबेला भारत' एक यात्रा है, जो हमें एक नए दृष्टिकोण से हमारे देश को देखने का मौका देती है। यह हमें विभिन्न राज्यों के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ परिचित कराती है। हमारे देश के विभिन्न कोनों में छिपे गहरे अर्थों को उजागर करने के साथ, यह हमें एक संपूर्णता की अनुभूति देती है। इस साझा संग्रह में भारत के अलग – अलग राज्यों के रचनकारों की रचनाएँ सम्मिलित है यहाँ हर कविता एक अलग कहानी सुनाती है, हर पंक्ति हमें एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती है, और हर शब्द हमें हमारे भारतीय अभिव्यक्ति के साथ मिलता है। इस पुस्तक का महत्व यही नहीं है कि वह हमें भारत के रूचिकर विविधता का अनुभव कराती है, बल्कि वह हमें हमारे स्वयं के साथ भी निकट ले जाती है। हम अपने देश की विशेषता, विविधता और एकता को महसूस करते हैं, जो हमें सच्चे भारतीय के रूप में पहचानने का अवसर देता है।