あらすじ
"मसीहा (काव्य-संग्रह) के बारे में" प्रभूत परिमाण में साहित्य सृजन कर यशस्वी रहे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हरफनमौला साहित्य लेखक- डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति द्वारा रचित 51वीं काव्य-कृति : 'मसीहा' में भारत सहित विश्व के 77 व्यक्तित्वों को स्थान प्रदान किया गया है। इन सबका जीवन-दर्शन काफी प्रेरणास्पद है। साथ ही उनके जीवन-संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथा अत्यन्त रोचक, प्रेरक एवं मनोरंजक हैं। 'मसीहा' काव्य-संग्रह में शामिल सभी लोगों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुपम है। ये अनन्तकाल तक किसी न किसी रूप में प्रेरित करते रहेंगे। सम्भव है इनमें से कुछ के कार्य आज नकारात्मक प्रतीत हों, लेकिन देश, काल और परिस्थितियों के हिसाब से प्रेरक ही रहे हैं। ये लोग अपने महान कृत्यों से अपने दौर को पर्याप्त प्रभावित किए हैं। इस संग्रह की भाषा-शैली अत्यन्त सरल एवं सुबोध है। यह कृति विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ ही साथ सभी पाठकों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक, प्रेरणाप्रद, मनोरंजक एवं उपयोगी है।