प्रस्तुत काव्यांजलि में समाज के विभिन्न वर्गों के दिलों की धड़कन और देशभक्ति की बगिया के विविध प्रकार के फूलों की सुगंध को गीतों में पिरो कर प्रस्तुत किया गया हैI इस पुष्पांजलि में काव्य सरिता के विविध रसों की लहरों को खूबसूरती के साथ प्रवाहित किया गया हैI