あらすじ
आप चाहे कोई भी हो, कहीं भी हो, चाहे आपकी वर्तमान परिस्थिति कैसी भी हो, यह पुस्तक आपका जीवन बदल देगी| विश्वास कीजिये, आपके जीवन में हर तरह की सफलता और खुशियों की बरसात होगी| इस किताब में यह बताया गया है कि शरीर की चाहे कोई भी अक्षमता (Disability) क्यों न हो, अगर आपको खुद पर विश्वास है तो आप शिखर पर पहुंच सकते हैं, तमाम खुशियां अर्जित कर सकते हैं| इसमें विचार, एहसास, नजरिया और आदतों का क्या महत्व है, यह बताया गया है| इस किताब में यह बताया गया है कि प्रेम की शक्ति से आप दुनियाँ जीत सकते है, असंभव को संभव बना सकते हैं| क्रोध की उर्जा का सदुपयोग कैसे करें, कृतज्ञता व्यक्त करना कितना जरुरी है, खुशी का रहस्य क्या है, एक सफल वक्ता कैसे बनेंगे, नकारात्मक लोगों की बातों को कैसे नजरअंदाज करना है, अंत को ध्यान में रखकर काम कैसे शुरू करना है, अपनी प्राथमिकताओं का क्रम दुबारा निर्धारित करना क्यों जरुरी है ? इस किताब में विस्तार से बताया गया है|