あらすじ
हेलो दोस्तो, मेरा नाम कमर अबरार है और ये मेरी पहली किताब है, जिसको पढ़ने के बाद आप को यही लगेगा की ये कहानी कही न कही हमारे आस -पास से काफी मिलती जुलती है, ये कहानी आप के पुराने ख्यालात को ताजा करेगी, जिसको पढ़ने के बाद आप को कुछ न कुछ जरूर से सीखने को मिलेगा, क्योंकि इस कहानी के अंदर एक लड़का अकेले ही अपनी जिंदगी से इतना उलझ जाता है की वो उससे बाहर निकलना चाहता है, पर वो बार बार असफल ही होता है पर हार नहीं मानता। वैसे ये पूरी कहानी एक छोटे से गांव से शुरू होती है जो पूरी कहानी दो दोस्तो और एक नीलगाय के बच्चे को लेकर लिखा गया है और इसकी जिंदगी की परेशानी कुछ और नहीं बल्कि वो नीलगाय का बच्चा खुद ही होता है। मैं उम्मीद करता हूं की मेरी ये कहानी आप को जरूर से पसंद आयेगी, अगर आप मुझे कोई सुझाव देना चाहते है तो जरूर से बताए। धन्यवाद....
ISBN: 9789394807396ASIN: 939480739X