जावरा जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी प्रबुद्ध कवि-लेखक श्री राजेंद्र श्रोत्रिय द्वारा रचित-लिखित इस पुस्तक में मध्य प्रदेश की धरती पर जन्म लेकर देश के लिए कुर्बान हो जाने वाले वीर शहीद क्रांतिकारियों का विवरण है जिन्हें देश भुलाने के कगार पर है ऐसे गुमनाम क्रांतिकारियों के बलिदान को दर्शाती एक अदभुत पुस्तक जिसमें गद्य भी है और पद्य भी...यानि ऐसे 75 गुमनाम वीरों का संक्षिप्त परिचय भी है और उनकी शौर्य गाथा का सार नमूना भी....कुल मिलकर इस पुस्तक को पढ़कर पाठकों के मन में देशभक्ति के भाव जाग्रत हो उठेंगे और कुछ तो प्रेरणा भी अवश्य मिलेगी .....