छोटी- छोटी बातें शीघ्रता से मन में उतरती है ,शायद इसी कारण से सूक्तियों का प्रचलन हुआ, सूक्तियाँ लोकप्रिय भी हुई I उड़ान में संकलित लघुकथाएँ जीवन के विविध पक्षों को उजागर करने वाली सूक्तियाँ है I आज लघुकथाएँ अधिक लोकप्रिय है, छोटी कहानियों को पढ़ लेना आज भी सबके लिए संभव है I इन कहानियों में जीवन की सीख के साथ नैतिक मूल्यों का आदर्श भी हैं I