तेरे सपने, तेरी बातें संग्रह ने देश भर के कोनों से आए नए रचनाकारों को एक मंच दिया है। उनमें से चुनी गईं कहानियों में जहाँ युवा जज़्बात हैं, वही जिजीविषा और वही सवाल भी, जिनसे आज का नौजवान रोज़ गुज़रता है। ये कहानियाँ सिर्फ किस्से नहीं, बल्कि हमारे समय की दास्तान हैं—कभी शहर की भागदौड़, कभी गाँव की मिट्टी, कभी रिश्तों की पेचीदगी, तो कभी भीतर छिपे अकेलेपन और उम्मीद की सच्ची झलक।