あらすじ
यह किताब अमितेश की 50 कविताओं का संग्रह है। ये कविताएं चुनिंदा नहीं है पर कुछ कविताओं को चुना गया है अमितेश की कवतिओं के मैनुस्क्रिप्ट से। अमितेश का मानना है की कविताएं अपने आप में एक पूर्ण कहानी होती है जो कम शब्दों में और गंभीर भावों के साथ कही जाती है। कई रचनाओं में इसकी झलक भी मिल सकती है। ऐसा इसलिए भी की अमितेश मूल रूप से कहानीकार हैं। कविताओं का मुख्य विषय प्रेम है और प्रेम को प्रकट करने का सबसे प्रभावी तरीका कविता ही हो सकता है। इस किताब में प्रेम के भावों को सिर्फ प्रेयसी तक सिमित नहीं रखा गया है। परिवार, जीवन, प्रकृति और स्वयं के प्रति प्रेम को भी कविता में प्रकट किया गया है। कविताओं को लिखते समय लिखने के नियमों को बहुत महत्व नहीं दिया गया है और मुख्य रूप से भावों को ही केंद्र बनाया गया है सो इसे इसी तरह पढ़ा जाये।
ISBN: 9789371209656ASIN: 9371209658



