हमारा भारतवर्ष संपूर्ण विश्व पटल पर एक अनोखा पहचान बनाए हुए हैं। नए भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत आज भी संपूर्ण विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है। पूरे विश्व में यदि कोई देश वसुधैव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित है, तो वह भारतवर्ष ही है इसलिए वर्तमान में भी हमारा यह प्रयास होना चाहिए की आने वाली पीढ़ी भी इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को इसी प्रकार संजोकर एवं सहेज कर रखें।