あらすじ
जिंदगी जीने के लिए हर किसी को किसी ना किसी की तलाश होती है, जिंदगी के सफ़र को खूबसूरत बनाने के लिए किसी के साथ की जरूरत होती है। वह साथ किसी का भी हो सकता है हमारे परिवार का कोई सदस्य हमारा कोई मित्र या कोई अजनबी या हमारा ही कोई अपना जो हमेशा हमारा साथ निभाता है, हर मुश्किल में हमारे साथ होता हैं जिसके बिना हमें लगता है कि हम अधूरे हैं। वह व्यक्ति कोई भी हो सकता है जो हमारे दिल के बहुत करीब होता हैं। उस व्यक्ति की हमारी जिंदगी में जो अहमियत है उस खास व्यक्ति को सलाम करते हुए हम उसे इस पुस्तक के जरिए बताना चाहते हैं कि वह हमारी जिंदगी में कितना खास है और उसके बिना हम अधूरे हैं । तेरे बिन अधूरे हैं हम इसके माध्यम से सभी सहलेखकों द्वारा अपनी जिंदगी में जो खास व्यक्ति है जिसके बिना अधूरे हैं हम उसके लिए खूबसूरत से अनुभव सुंदर विचारों को लिखते हुए कई कविताएं और कहानियां के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए हैं। जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए हमें हर पल किसी ना किसी का साथ चाहिए ही होता है नहीं तो हम हर पल अकेलापन महसूस करते हैं जब हमारे पास कोई साथी हो तो हमें जिंदगी जीने का अलग अंदाज मिलता है और वह ना हो तो हमें अधूरापन लगता है। इस प्यारे से साथी के लिए दो पंक्तियां "जिंदगी मुकम्मल है, तुम्ही से जो तू नहीं तो तेरे बिन अधूरे से हैं हम" -vinita Panchal