हमारा इतिहास उन लोगों से भरा है, जो अपने देश के लिए समर्पित थे और उन आक्रमणकारियों से लड़े; जो सिर्फ हमारी जमीन लूटने के लिए भारत आए और हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने निर्दोष नागरिकों की हत्या और महिलाओं से छेड़छाड़ की। श्रावस्ती के राजा सुहेलदेव उनमें से एक थे, जिन्होंने महमूद गज़नवी के भतीजे सालार मसूद गाज़ी की पूरी सेना को मार डाला था।