あらすじ
हम बहुत सारे संबंधों से घिरे हुए हैं। इन सारे रिश्ते-नातों से छोटे बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं, जिससे कि वो भावनात्मक तौर पर मजबूत होने के साथ-साथ आत्मविश्वास से परिपूर्ण भी होते हैं। हालाँकि सभी रिश्तों का अपना एक अलग महत्त्व है, लेकिन भाई भगवान् का दिया हुआ अनूठा उपहार होते हैं। वास्तव में भाई बहुत अच्छा दोस्त होता है। भाई-बहन दोनों एक साथ बड़े होते हैं। सभी छोटे भाई अपने बड़े भाई बहन का सम्मान करते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं, जबकि बड़े भाई अपने छोटे भाई-बहनों को हृश्वयार दुलार देने के साथ-साथ हर काम में उनकी मदद करते हैं और उनका ध्यान रखते हैं। आपके हाथ में जो किताब है, उसमें बच्चों को यह सलाह दी गई है कि उन्हें अपने भाई से कैसा व्यवहार करना चाहिए।
ISBN: 9788177214130ASIN: 8177214136