जापानी लोककथाओं के प्रस्तुत संग्रह में दो तरह की कथाएँ सम्मिलित हैं हास्य और पौराणिक मिथक, जिनसे जापान के सांस्कृतिक परिपे्रक्ष्य का पता चलता है । ‘मोमोतारो’ के प्रसंंग से जापान का बच्चा–बच्चा वाकिफ है और ‘तानाबाता’ की कहानी, सदियों से जापान के सबसे लोकप्रिय उत्सव ‘तानाबाता’ से सम्बंधित है । ‘टप–टप गुम्बा’, ‘तस्वीर का फेर’ और ‘नदी में देवता’ के हास्य प्रसंग बच्चों और बड़ों को अवश्य ही लोट–पोट कर देंगे ।