एहसास वही हैं जो सबके होते हैं, वही अनुभव हैं जो सब करते हैं, दुख भी वही है जो सबका होता है । जीवन के उन्हीं अनुभवों को, कविता और ग़ज़ल के रूप में प्रस्तुत करती है यह पुस्तक। सरल और सामान्य भाषा में मार्मिक एवं संवेदनशील विषयों को बेहद ख़ूबसूरत तरीके से कविता में पिरोना इन रचनाओं की विशेषता है।