あらすじ
"दहलीज़" एक औरत के धैर्य की प्रेरणादायक कहानी है | नियति के उलट फेर के बावजूद, उनकी अंदरूनी शक्ति और साहस ने उन्हें बिखरने नहीं दिया | एक औरत, एक लड़की, एक बहन, एक पत्नी, एक माँ और एक दादी- सबके किरदार निभाती और जीवन में रंग भरती एक औरत की मार्मिक कहानी है | अँधेरी सुरंग से गुज़रती ज़िंदगी के बीच, नज़र हमेशा सुरंग के उस पार दिखती प्रकाश की किरणों पर टिकी रही |उथल-पुथल भरी ज़िंदगी में हमेशा उस पथ पर चली, जो कम लोग ही चुनते हैं |छोटी आँखों में ख्वाब बड़े थे |कैसे अपने सपनों में हकी़कत के रंग भरी,यह जानने के लिए आपको मेरे शब्दों से बुनी उनकी जीवन यात्रा पर चलने में आनंद का एहसास होगा |उनके जीवन वृत्तांत की धारा में सहज ही बहते चलोगे |परीक्षा और पीड़ा से गुज़रती उनकी ज़िंदगी के पन्नों को पलटने के बाद दुनिया को देखने का नज़रिया बदल जायेगा |उनके बुलंद हौंसले देख ऊर्जा और प्रोत्साहन का संचार होगा |