ज़िंदगी में कभी न कभी, किसी न किसी के साथ कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं, जो सभी के दिलो-दिमाग में हमेशा के लिए बस जाती हैं और कभी-कभी यही घटनाएँ ज़िंदगी में बदलाव का कारण भी बन जाती हैं। ज़िंदगी की ये घटनाएँ अच्छी भी हो सकती हैं और बुरी भी। ऐसी ही कुछ अच्छी और बुरी घटनाओं से प्रेरित किस्से और कहानियों का संग्रह है ‘अबोध मन’। ये किताब किसी व्यक्ति विशेष को निजी तौर पर दुख पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं लिखी गई है। इसका उद्देश्य सिर्फ लोगों को मनोरंजन और प्रेरणा देने के लिए है।