あらすじ
मै कुछ बताना चाहता हूं तुम्हे…... और साथ ही धन्यवाद भी करना चाहता हूं उस सबके लिए जो तुमने मुझे दिया इन साथ साथ बिताये वर्षों मे। जो मेरे लिए अब भी बहुत उपयोगी साबित हो रहा है एक सफल वैवाहिक जीवन व्यतीत करने में उस सबके लिए तुम्हारा आभार कैसे तुमसे जुड़ाव ने मेरी जिंदगी को सकारात्मक मोड़ दे दिया? कैसे हर चौराहे पर प्यार करने वाले को तुमसे हो जाने के बाद फिर किसी से हुआ ही नही? कैसे किसी के समक्ष कमजोर तक न दिखने वाला तुम्हारे सामने फूट-फूटकर रोना सीख गया? कैसे कभी किसी की चिंता न करनेवाले ने तुम्हारी परवाह को ही अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया? कैसे इन थोड़े से वर्षों ने मुझे तेरा हमेशा ख्याल रखने की खातिर खुद की सबसे ज्यादा चिंता करना सिखा दिया? हां ये भी है कई बार बहुत तकलीफ भी दिया होगा मैने, पर सच मानो ऐसा जान-बूझकर कर कभी नही हुआ हां ठीक है उसके लिए माफी जरूर नही मांगा मैने, पर भावनाओं मे कलुषिता का न होना ही बिन मांगे क्षमा का हकदार तो बना ही देता है मुझे।















