あらすじ
जैसा कि मैने बताया कि यह पुस्तक मैने सेवानिवृत्ति उपरांत लिखी है अत:कविताओं मे जीवन के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख मिलेगा | प्रत्येक कविता सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है | कविता पढते पढते आप सोचेगे कि अरे इस पर भी कोई कविता लिख सकता है | ज़िन्दगी मे अनेकों उतार चढाव आते है, उनसे कैसे जूझे, कहीं शिकवे शिकायत तो कहीं दूर जा चुके अपनों की प्यारी सी याद, कहीं सड़क तो कहीं सूरज | यह सब एक आम आदमी की ज़िन्दगी से जुड़ा हुआ है | कभी त्यौहार से प्रेरित हुयी तो कभी सैना दिवस पर देश के वीरों से जुड़ी | कविता लिखते समय अपनेपन ने घेरे रख्खा | फिर भला कौरोना काल मे नन्हे मुन्ने की प्यारी मैडम को कैसे भूल जाती बस लिख डाली एक कविताl सतरंगी दुनिया के सातों रंग,सातों सुर मिलेगें इन कविताओं में | इन्द्रधनुष सी है पुस्तक में संकलित कविताएँ |
ISBN: 9789354854859ASIN: 9354854850