Sangharshsheel Bihari
Amitkumar(kanhaiya)https://www.facebook.com/amitsingh.rana.
あらすじ
यह किताब बिहार का एक परिचय और बिहार से सम्बंधित अनेक जानकारियां साझा करती है परंतु मूलतः इस किताब के माध्यम से मेरी कोशिश बिहार के आम समस्याओं और असुविधाओं को लोगों के सामने रखने की है। यह किताब बिहार में स्थित उन सभी मूल समस्याओं को बयां करती है जो दशकों से यहां व्याप्त है। इस किताब के माध्यम से मैंने यह बतलाने का प्रयत्न किया कि क्यों यहां के लोग अपनी जीविका चलाने के लिए अपने राज्य को छोड़कर महानगरों तथा अन्य राज्य का सहारा लेने लगे। क्यों यहां के लोग किसी के सामने अपना घर बिहार बताने में संकोच करते हैं। क्यों बिहार को जंगलराज बोला गया। बिहार में इतने प्रतिभावान रहते हुए भी क्यों यह पिछड़ा राज्य बना हुआ है। क्यों उद्योग और रोजगार में बिहार दिन प्रतिदिन पिछड़ता चला गया। देश भर में राज्य के नाम पर सिर्फ बिहारियों के उपर ही हमले क्यों हुए। शहर कोई भी हो परन्तु वहां के निर्माण कार्य से लेकर कारखानों के दुर्घटना में मरने वाले मजदूर बिहार के ही क्यों होते हैं। क्यों बिहार की छवि एक मजदूर राज्य, एक गरीब राज्य के रूप में बनती चली गयी। यहां के किसानों और मजदूरों की क्या समस्याएं रही है। क्यों बिहार से इतने पलायन हो रहे हैं। इन सारी बातों की चर्चा इस किताब में की गई है।