जीवन दर्शन पर केंद्रित मेरी ये पुस्तक श्रृंखला ‘हैलो जिंदगी’ निराशाओं के बीच उम्मीद का अंकुरण करने में सफल होगी। वे जो जिंदगी को बिना समझे ही अलविदा कह जाते हैं, हालात चाहे जो भी हों लेकिन नजरिया आपको कभी भी सूखने नहीं देता, आपके अंदर कभी भी निराशाओं की दरारें नहीं आतीं, जिंदगी को समझने के लिए बस सहज हो जाना आवश्यक है, देखिये ये जिंदगी भी आपके साथ खिलखिला उठेगी...। कोई एक हार या निराशा इस पूरी जिंदगी का आकलन नहीं हो सकती...ये खूबसूरत है और सकारात्मकता से भरी हुई...।