あらすじ
हिन्दी आलोचना का विकास भारतेन्दु-युग में जैसे नाटक, उपन्यास, निबन्ध आदि विभिन्न साहित्यिक विधाओं का रचनारम्भ हुआ, वैसे ही आलोचना का भी - यह एक महत्त्वपूर्ण तथ्य है; लेकिन और भी अधिक महत्त्व इस बात का है कि हिन्दी आलोचना अपने शैशव-काल से ही साहित्य के सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेत है। नंदकिशोर नवल प्रगतिशील दृष्टिसम्पन्न आलोचकों में अग्रगण्य हैं। इस पुस्तक में उन्होंने हिन्दी आलोचना के इतिहास को नहीं, विकास को स्पष्ट किया है। पं. बालकृष्ण भट्ट, पं. महावीरप्रसाद द्विवेदी, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, डॉ. रामविलास शर्मा और डॉ. नामवर सिंह की आलोचना-दृष्टि का जो समाजशास्त्रीय अध्ययन इस पुस्तक में किया गया है, उससे यह तथ्य साफ तौर पर उभरकर सामने आता है कि हिन्दी आलोचना की मुख्यधारा प्रगतिशील रही है जिसके निर्माण में इन आलोचकों ने अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। वस्तुतः इन्हें और इनके अलावा उन्हीं आलोचकों को लेखक ने अपने अध्ययन का विषय बनाया है ‘जिनके पास साहित्य के सम्बन्ध में एक सुनिश्चित दृष्टिकोण है, या कम-से-कम जिनमें उसे उपलब्ध करने का प्रयास मिलता है, और जिन्होंने हिन्दी साहित्य का समग्र या आंशिक रूप में आलोचनात्मक मूल्यांकन प्रस्तुत किया है।’ निश्चय ही यह पुस्तक उस वैचारिक संघर्ष का जीवन्त दस्तावेज है, जो आधुनिक हिन्दी साहित्य में जनवादी मूल्यों के लिए होता रहा है और जिसे आज के साहित्य- संदर्भ में जानना-समझना निहायत जरूरी है।
作品考察・見どころ
ナンドキショール・ナワルが著した本作は、単なる批評の歴史を超え、インド近代文学がいかにして社会の鏡としての自覚を獲得したかを解き明かす魂の書です。偉大なる先人たちの眼差しを通じ、文学が単なる芸術的遊戯ではなく、民衆の尊厳と民主的価値を守るための峻烈な思想闘争であった事実を、著者は熱く浮き彫りにします。 ここで語られるのは、批評という行為が持つ進歩的な力強さです。テクストの背後に潜む時代のうねりを捉え、文学の社会的責任を問い続けるその姿勢は、現代の我々にも言葉の重みを再認識させる衝撃を与えます。文学の深淵に触れ、思想の進化を追体験したいと願う全ての読者に捧げられた、情熱的な知の冒険譚といえるでしょう。






