रामकुमारभ्रमरRamKumarBhramar
'बेगम और गुलाम' उपन्यास गुलाम-वंश की प्रख्यात सुलताना रज़िया बेगम को केन्द्र बना कर लिखा गया है। इसमें कूटनीति के दाँव-पेंच बड़ी बारीकी से अंकित किए गए हैं। लेखक की प्रतिभा ने राजनीति के शुष्क मरुस्थल को भी हरा-भरा और हृदय-विलोभनीय बना दिया है