あらすじ
मैं अमरनाथ त्रिवेदी, पूर्व प्रधानाध्यापक हूँ। मेरी रुचि शुरू से ही हिंदी साहित्य से जुड़ी हुई है। मैं हिंदी को अपनी आत्मा की तरह मानता हूँ, जिस कारण मुझे इससे बहुत लगाव है। मैं इस भाषा में अनेक पुस्तकें लिखी हैं जो पाठकवृंद के बीच काफी लोकप्रिय हुई हैं। इनमें कविताएँ, कहानियाँ और प्रेरक प्रसंग जैसी पुस्तकें शामिल हैं। कविता की पुस्तकों के रूप में जीवन दर्शन, ज्ञान सुधा और सुमन सौरभपुस्तकें प्रकाशित हुई हैं; जिसे पाठकवृंद का भरपूर स्नेह मिला है जबकि कहानी के रूप में पयोधि पुस्तक लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय रही है। प्रेरक प्रसंगों से भरपूर मेरी पुस्तक सफलता के स्तंभ को भी लोगों ने सराहना की है इसमें 101 मानवीय मूल्यों से जुड़ी बातें हैं जो मनुष्य को अच्छे कर्म करने को सदैव प्रोत्साहित करती है। यहाँ एक नई कहानी संग्रह वसुंधरा पुस्तक प्रकाशित हो रही है; जिनमें 15 पारिवारिक और सामाजिक जीवन के यथार्थ धरातल से जुड़ी कहानियाँ हैं जो निश्चित रूप से मानव मन को झंकृत करेंगी। आशा है पाठकवृंद इसे भी पढ़कर हमे कृतार्थ करेंगे ।