あらすじ
सभी सम्माननीय पाठकों को 'वक्त के साथ' पुस्तक के माध्यम से अपनी रचनाओं द्वारा वक्त के साथ चलने के लिए प्रेरित करने का निवेदन कर रहा हूँ। इतिहास साक्षी है कि जो भी वक्त को समझ कर और वक्त की कीमत कर अपने जीवन के राह पर चला है वह निश्चित ही सफल हुआ है। 'हाइकू' लेखन विधा के माध्यम से उन सभी छोटे-छोटे विषयों और बातों को सम्मिलित करने का प्रयास किया है जो हमारे जीवन से संबंधित है। समसामयिक विषयों पर लिखकर पाठकों से एवं नव पीढ़ी से यह अपेक्षा भी कर रहा हूँ वह अपना शत प्रतिशत समय देकर समाज और देश निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। आशा है यह प्रयास आपको अच्छा लगेगा एवं पाठकों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। हायकू लिखने का यह मेरा प्रथम है। अगर पाठकों का मार्गदर्शन मिलेगा तो वह मेरे लिए आपका आशीर्वाद होगा। जय भारत जय हिंद।
ISBN: 9789360926298ASIN: 9360926299