あらすじ
भूटान को रहस्यमय देश माना जाता है। कई सदनों; रहस्यवादियों; विद्वानों और तीर्थयात्रियों ने इसके अनेक दौरे किए हैं। इन सभी लोगों ने भूटान की भूमि और उसके लोगों को अनमोल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में विलक्षण माना है। यहाँ की भूमि एवं यहाँ के निवासी अपनी अमूल्य आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। यहाँ आनेवाले अतिथि और पर्यटकों को आश्चर्य होता है कि यहाँ के जनजीवन में पारंपरिक जीवन-शैली और संस्कृति पूर्णतः विद्यमान है। आज जब पाश्चात्य संस्कृति ने हर देश में घुसपैठ कर ली है; ऐसे में भूटान ने अभी भी अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों; सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों तथा परंपराओं को सहेजकर रखा है। ऊँची पहाडि़यों और ढलानों पर पारंपरिक रूप से बुने वस्त्रों से निर्मित रंग-बिरंगे लहराते झंडे प्राकृतिक सौंदर्य को और भी नैसर्गिक रूप प्रदान करते हैं; वहीं स्थानीय लोगों द्वारा किए जानेवाले मनमोहक लोकनृत्य इस देश को विश्वपटल पर एक विलक्षण देश के रूप में स्थापित करते हैं। भूटान के इतिहास; भूगोल; शिक्षा; संस्कृति के साथ-साथ भारत-भूटान संबंधों पर जानकारी देनेवाली एक पठनीय पुस्तक। KHUSHIYON KA DESH BHUTAN is authored by RAMESH POKHARIYAL 'NISHANK.' The book offers insights into the happiness-focused development model of Bhutan. It explores Bhutan's unique approach to measuring Gross National Happiness (GNH) and its significance as a framework for holistic well-being and progress. Key Aspects of the Book "KHUSHIYON KA DESH BHUTAN": 1. Bhutan's GNH Model: The book delves into Bhutan's innovative approach of prioritizing Gross National Happiness (GNH) over GDP as a measure of a nation's prosperity. 2. Holistic Well-being: It discusses how Bhutan's focus on well-being, environmental sustainability, and cultural preservation contributes to the happiness and contentment of its people. 3. Socio-Political Insights: Readers gain insights into Bhutan's socio-political landscape and its unique identity as a nation. RAMESH POKHARIYAL 'NISHANK' authored this book to explore and share the lessons that can be learned from Bhutan's happiness-centric development model.